तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा उपासक डालचंद कोठारी का 82वां जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि से आयोजित

तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा उपासक डालचंद कोठारी का 82वां जन्मोत्सव जैन संस्कार विधि से आयोजित
quicjZaps 15 sept 2025

मुंबई, 02 अक्टूबर 2026। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशानुसार सेवा, संस्कार एवं संगठन के त्रिआयामी लक्ष्यों को साकार करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप) दक्षिण मुंबई निरंतर जैन संस्कारों के नवसृजन की ओर अग्रसर है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी श्रृंखला में तेयुप दक्षिण मुंबई के संस्कारक अशोक बरलोटा द्वारा रिछेड़ निवासी, दादर प्रवासी, ग्यारह प्रतिमाधारी श्रावक एवं उपासक डालचंद कोठारी के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पर जैन संस्कार विधि के अनुसार जन्मोत्सव कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।

pop ronak

विधि-विधान और मंगल मंत्रोच्चार के साथ मनाया जन्मोत्सव

कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र नमस्कार महामंत्र के सामूहिक स्मरण के साथ हुआ। संस्कारक अशोक बरलोटा ने जैन संस्कार विधि के अनुसार पूर्ण विधि-विधान, मांगलिक पाठ एवं मंत्रोच्चार के साथ जन्मोत्सव की धार्मिक क्रियाएं संपन्न करवाईं। इस अवसर पर उपस्थित समस्त परिवारजनों ने श्री कोठारी के दीर्घायु, निरोगी एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए विभिन्न त्याग व प्रत्याख्यान धारण किए।

जैन संस्कृति और संस्कारों के प्रति बढ़ रही आस्था

पारंपरिक व आधुनिक आडंबरों से परे हटकर जैन संस्कार विधि के माध्यम से जन्मोत्सव मनाकर कोठारी परिवार ने भारतीय सनातन एवं जैन संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन मंगलपाठ के साथ हुआ। उक्त कार्यक्रम की जानकारी नितेश धाकड़ एवं दर्शन डागलिया ने दी।