सेवा संकल्प के साथ सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियां पूरी

सेवा संकल्प के साथ 'सेवा ज्योति यात्रा' की तैयारियां पूरी
quicjZaps 15 sept 2025
  • मेडिकल सर्किल पर बुधवार सुबह 8:30 बजे होगा भव्य आयोजन

बीकानेर, 06 अक्टूबर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ की अंतिम तैयारियों को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम के सुचारू संचालन और बीकानेर शहर व देहात से कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पर मेडिकल सर्किल पर जुटेगा जनसैलाब

pop ronak

बैठक के मुख्य वक्ता, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन मेडिकल सर्किल पर बुधवार सुबह 8:30 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा जनसेवा में निष्ठापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रखा गया है। इसके माध्यम से ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधित

मिथिलेश गौतम ने जानकारी दी कि इस विकसित भारत संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से जुड़कर उपस्थित अपार जनसमूह व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

मीडिया संयोजक कमल गहलोत के अनुसार बैठक में जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनिल जोशी, जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाडला, देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कुकणा, नारायण चोपड़ा, सुरेंद्र सिंह शेखावत तथा सुनीता हटीला सहित बीकानेर शहर एवं देहात के अनेक प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *