प्रो. सोनिका चौधरी बनीं महाराजा सूरजमल संगठन (महिला विंग) की जिला उपाध्यक्ष

प्रो. सोनिका चौधरी बनीं महाराजा सूरजमल संगठन (महिला विंग) की जिला उपाध्यक्ष
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

हनुमानगढ़,16 अप्रैल। महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (महिला विंग) ने अपनी हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रोफेसर सोनिका चौधरी को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की विशेषज्ञ प्रो. सोनिका चौधरी की इस नियुक्ति से संगठन को शैक्षणिक और बौद्धिक स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उच्च नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति

pop ronak

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी, संगठन अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता फौजदार और राजस्थान महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती बबीता कासनियां के आदेश व सहमति के पश्चात, जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण जान्दू ने इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की।

अनुभव से मिलेगी संगठन को नई दिशा

जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण जान्दू ने प्रो. सोनिका चौधरी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन संगठन में नई ऊर्जा और गतिशीलता लाएगा। जान्दू ने विश्वास जताया कि शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण प्रो. चौधरी महाराजा सूरजमल के आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

महाराजा सूरजमल के विचारों का होगा प्रचार-प्रसार

श्रीमती किरण जान्दू ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन का मुख्य लक्ष्य महाराजा सूरजमल के अदम्य साहस, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता और उनके कुशल शासन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना है। समाज में उनके विचारों को स्थापित करने के लिए महिला विंग विभिन्न माध्यमों से सक्रिय प्रयास कर रही है और प्रो. सोनिका की नियुक्ति इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

खाओसा