जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलवामा जैसा आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलवामा जैसा आतंकी हमला
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • 5 एयरफोर्स जवान घायल: 2 की हालत गंभीर; पुंछ में सुरक्षाबलों के 2 वाहनों पर फायरिंग

श्रीनगर , 4 मई। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार 4 मई को आतंकी हमले में 5 एयरफोर्स जवान घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। इन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुंछ के शाहसितार इलाके में सुरक्षाबलों दो वाहनों पर आतंकियों ने भारी फायरिंग की। एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सेना के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक किसी नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आर्मी और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचीं। इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
कहां हुआ आतंकी हमला
जानकारी के अनुसार, वायु सेना का एक वाहन सनाइ टाप गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे आतंकियों की तरफ से वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी गई। यह हमला अचानक से किया गया। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। इस हमले की जानकारी मिलने के बाद सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेर लिया गया।

आतंकी जंगल की तरफ भागे
बताया जा रहा है कि आतंकी जंगल की तरफ भाग गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए अतिरिक्त टीमों को जंगल में लगाया गया है। ताकि आतंकियों को मार गिराया जा सके। फिलहाल अधिकारिक स्तर पर कोई बयानर जारी नहीं किया गया है। लेकिन बताया गया है कि पांच जवान घायल हुए हैं।

सुरनकोट में पिछले साल दिसंबर में भी हमला हुआ था

सुरनकोट में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं। ये स्टील बुलेट सेना के वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं।

पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। आतंकियों ने सोशल मीडिया पर हमले वाली जगह की तस्वीरें भी जारी कीं, जिसमें M-4 राइफल के इस्तेमाल का दावा किया गया।

इसी साल जनवरी में भी पुंछ में हमला हुआ था
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इसी साल 12 जनवरी को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। इसके बाद जवानों को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें किसी के भी घायल या मौत की खबर नहीं आई थी।

इंटेलिजेंस के मुताबिक, 250-300 आतंकी भारत में घुसपैठ को तैयार
16 दिसंबर 2023 को BSF के एक सीनियर अफसर ने इंटेलिजेंस के हवाले से जानकारी दी थी कि पाकिस्तान सीमा में 250 से 300 आतंकी लॉन्चपैड पर हैं। ये जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। अफसर ने बताया कि सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी जाएगी।

बीएसएफ के आईजी अशोक यादव ने पुलवामा में बताया कि आतंकी गतिविधियों को देखते हुए हम (बीएसएफ) और सेना संवेदनशील इलाकों पर नजर रखे हुए हैं और सतर्क हैं। पिछले कुछ सालों में सुरक्षाबलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकास के कामों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *