ज़ाकिर अदीब की चर्चित पुस्तक ‘एहसास का दरिया’ पर पुस्तकालोचन 20 जुलाई को

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 15 जुलाई। प्रज्ञालय संस्थान अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की श्रृंखला में ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की दूसरी कड़ी का आयोजन इस माह कर रहा है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित है, जिसकी वर्तमान में अत्यधिक आवश्यकता महसूस की जा रही है। संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 20 जुलाई, 2025 (रविवार) को सायं 6 बजे नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी और राजस्थानी के ख्यातनाम साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुस्तक पर आलोचकीय चर्चा
ज़ाकिर अदीब की चर्चित पुस्तक ‘एहसास का दरिया’ पर आलोचकीय दृष्टिकोण से चर्चा करने वाले मुख्य वक्ता वरिष्ठ शायर एवं आलोचक डॉ. ज़िया उल हसन कादरी होंगे। उनके साथ संवादी के तौर पर वरिष्ठ शायर क़ासिम बीकानेरी एवं वरिष्ठ शायर रवि शुक्ल भी रहेंगे, जो पुस्तक पर अपनी संक्षिप्त आलोचकीय टिप्पणी प्रस्तुत करेंगे। राजेश रंगा ने बताया कि ज़ाकिर अदीब की अब तक अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और वे काफी चर्चित रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अनेक पुस्तकों का कुशल संपादन भी किया है। ज़ाकिर अदीब को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कई पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं। कार्यक्रम का संयोजन कवि गिरिराज पारीक करेंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *