बीकानेर में 31 हजार पौधे वितरण अभियान शुरू

बीकानेर में 31 हजार पौधे वितरण अभियान शुरू
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

PM मोदी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ बना जन आंदोलन – अर्जुन राम मेघवाल

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 15 जुलाई। तोलाराम जेठीदेवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट और भाजपा गंगाशहर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 31 हजार पौधे वितरण और पौधारोोपण का अभियान आज गंगाशहर स्थित अरुणोदय विद्या मंदिर स्कूल में शुरू हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्कूली बच्चों को पौधे वितरित कर इस अभियान की शुरुआत की। मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान अब जन आंदोलन बन गया है, जिसके तहत देशभर में पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों और बच्चों से भी अपनी मां के नाम अथवा मां के साथ पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन पौधों पर मां के नाम की पट्टिका लगाएं और इसकी नियमित देखभाल करें। मेघवाल ने पेड़ों को धरती का श्रृंगार बताते हुए कहा कि पेड़ लगाने से पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का प्रकल्प हाथ में लिया है।

pop ronak

तोलाराम जेठीदेवी ट्रस्ट और गंगाशहर मंडल को इस बीड़ा उठाने के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं भी पौधे लगाकर देश और प्रदेश को हरा-भरा करने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पौधे लगाने से बरसात में वृद्धि हुई है। केंद्रीय मंत्री ने पेड़ों से सीख लेने का आह्वान किया और कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन, छाया, फल और वह सब कुछ देते हैं, जो हमारे लिए जरूरी होता है। उन्होंने शहर और देहात भारतीय जनता पार्टी को विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के साथ पौध वितरण और पौधे लगाने का अभियान चलाने का आह्वान किया। साथ ही तोलाराम जेठीदेवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट का 31 हजार पौधों के वितरण के लिए आभार जताया।

पौधारोपण के साथ स्वच्छता और ग्रीन बेल्ट विकास पर जोर
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता की मुहिम भी चलाई जाए। उन्होंने शहर में अधिक से अधिक ग्रीन बेल्ट विकसित करने के प्रयासों पर जोर दिया। शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि पेड़ हमारे अच्छे दोस्त हैं, और प्रत्येक बच्चे को एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि पेड़ जीवन के आधार हैं, और जीवन उन्हीं पर चलता है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ शब्द की सार्थकता तभी होगी, जब हम मां के नाम लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल करेंगे। अभियान के संयोजक तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि वन और पर्यावरण प्रकल्प के माध्यम से प्रदेश भाजपा ने राज्य को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ बच्चों की तरह बड़े होने तक उनकी देखभाल भी की जाए।

ट्रस्ट का सामाजिक सरोकार और पौधे वितरण की व्यवस्था

तोलाराम जेठीदेवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन सुराणा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पिछले 11 वर्षों से सामाजिक सरोकार के अनेक कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें रक्तदान शिविर का आयोजन और पौध वितरण के साथ पौधारोपण का कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि गंगाशहर मंडल कार्यालय में पौधे वितरण के लिए रखे जाएंगे और कोई भी व्यक्ति ये पौधे प्राप्त कर सकता है। इससे पहले गंगाशहर भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मेघवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की। केंद्रीय मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने स्कूल के 251 बच्चों और शिक्षकों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक गोविंद सारस्वत ने किया।

पस्थित गणमान्य व्यक्ति
ज के कार्यक्रम में भाजपा नेता अखिलेश प्रताप सिंह, जेठमल नाहटा, मघाराम नाई, उपासना जैन, गुमान सिंह राजपुरोहित, देवकिशन मारू, शिवकुमार रंगा, गिरिराज खेरीवाल, द्वारका प्रसाद पचीसिया, स्कूल संस्था के रामचंद्र आचार्य, अभिषेक आचार्य आदि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *