राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने 4,527 प्रिंसिपलों की एक जंबो तबादला सूची जारी, विभाग में हलचल मच गई

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, PHQ ने जारी किए 141 RPS अफसरों के तबादला आदेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 23 सितम्बर। राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने 22 सितंबर, 2025 को देर रात 4,527 प्रिंसिपलों की एक जंबो तबादला सूची जारी की है। यह सूची 508 पेजों की है, और इसे राजस्थान सरकार के निर्देश पर किया गया है। तबादले किए गए प्रिंसिपलों को तुरंत रिलीव होने और नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तबादलों से जुड़ी मुख्य बातें
संख्या: कुल 4,527 प्रिंसिपलों का तबादला किया गया है, जो इस सरकार में अब तक की सबसे बड़ी तबादला सूची बताई जा रही है।प्रदेश के लगभग सभी जिलों के शिक्षा प्रिंसिपल बदले हैं। इसमें अधिकांश टीचर्स को उनकी मनपसंद जगह लगाने का प्रयास किया गया है। वहीं बड़ी संख्या में प्रिंसिपल को शहर से गांवों में भी भेजा गया है। गत वर्षों में जिन स्कूलों को सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत किया गया था, उनमें भी अब प्रिंसिपल लगा दिए गए हैं। शहर के अंदर पिछले कई सालों से जमे सैकड़ों प्रिंसिपल को अब गांवों में पदस्थापित किया गया है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राजनीतिक प्रभाव: विधायकों से ली गई थी डिजायर
प्रिंसिपल ट्रांसफर से पहले भाजपा के विधायकों से एक तय संख्या में डिजायर ली गई थी। भाजपा विधायक जहां नहीं हैं, वहां भाजपा के प्रत्याशी रहे नेता से या फिर सांसद से डिजायर ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायकों ने डिजायर भी दी और एक तय संख्या में अलग से नाम भी दिए। इन्हीं नामों को ट्रांसफर लिस्ट में जगह दी गई है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद फैसला
विभागीय अधिकारियों के अनुसार- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समक्ष ये ट्रांसफर लिस्ट करीब 20 दिन पहले ही रख दी गई थी। बाद में इसे विधानसभा सत्र के चलते रोक दिया गया था। फिर श्राद्ध पक्ष के कारण लिस्ट रोकी गई, लेकिन अब नवरात्रि के पहले ही दिन प्रिंसिपल को नए स्कूलों में पदस्थापित कर दिया गया है। सोमवार को ही राज्य सरकार ने इसके लिए स्वीकृति जारी की और देर रात ये लिस्ट जारी हो गई। आदेश में साफ लिखा गया है कि राज्य सरकार के पत्र की पालना में ये ट्रांसफर किए गए हैं।

प्रभाव: तबादला सूची जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। जिन स्कूलों को हाल ही में सीनियर सेकेंडरी का दर्जा मिला था, वहाँ भी प्रिंसिपल नियुक्त किए गए हैं। वहीं, शहर के अंदर पिछले कई सालों से जमे प्रिंसिपल को अब गांवों में भेजा गया है।

तबादलों की पूरी सूची देखने के लिए आप राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और “कार्यालय आदेश” पर जाकर पूरी सूची देखें:

https://education.rajasthan.gov.in/latest-update/951

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *