राजस्थान के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • अगले तीन दिन जारी रहेगा दौर; अब तक 6% ज्यादा बरसात

जयपुर , 17 जुलाई। राजस्थान में धीमा पड़ा बारिश का दौर आज से तेज होगा, जो अगले तीन दिन जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज उदयपुर संभाग के चार जिलों सिरोही, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इनमें से 8 जिलों उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, पाली, राजसमंद, जालोर, भीलवाड़ा और बूंदी में भारी बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में अब तक (16 जुलाई) 132.6MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा है। 16 जुलाई तक सामान्य बारिश 125.6MM होती है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सिरोही में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा
सिरोही में मंगलवार देर रात 2 बजे आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे तक रिमझिम बारिश का दौर चला। बुधवार सुबह 8 बजे सिरोही में 36 एमएम बरसात दर्ज की गई।

झालावाड़ में 52MM बारिश
पिछले 24 घंटे में जयपुर ग्रामीण, अलवर, झालावाड़, सीकर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर समेत कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश झालावाड़ के डग एरिया में 52MM दर्ज हुई। जयपुर के जोबनेर में 22, सीकर के नीमकाथाना में 22, प्रतापगढ़ के दलोत में 20, अलवर के बानसूर में 17, डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा में 6 और धौलपुर में 8MM बरसात दर्ज हुई। अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, चूरू और हनुमानगढ़ में हल्की बारिश हुई।

राजसमंद के राजनगर, सनवाड़, 100 फीट रोड सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम आधे घंटे तक बारिश हुई।

पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप, जैसलमेर में पारा 43 पार
पश्चिमी राजस्थान में मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही। बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिससे यहां गर्मी रही। कल सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में 42.8, बाड़मेर में 41.2 और बीकानेर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

राजधानी जयपुर में सोमवार को दिनभर धूप रही और आसमान साफ रहा। सुबह हल्के बादल छाने के बाद मौसम साफ होने के साथ ही जयपुर में भी गर्मी तेज होने लगे। यहां कल अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कल से तेज बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक लो प्रेशर सिस्टम छत्तीसगढ़ के आसपास विदर्भ क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा एक नया सिस्टम 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन अभी दक्षिणी राजस्थान के भागों से होकर गुजर रही है।

इन सभी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर अगले 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इससे कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में आज और कल कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

सीकर में एक की मौत
सीकर के जीणमाता इलाके में मंगलवार को 50 साल की महिला की फार्म पौंड में डूबने से मौत हो गई। महिला पौंड पर लगे तिरपाल को ठीक करने के लिए गई थी। बारिश के पानी के कारण अचानक पैर फिसल गया। जीणमाता थाना पुलिस के अनुसार, मृतका प्रभाती देवी (50) नागौर के हुडिल की रहने वाली थी। जीणमाता इलाके में बहू माया देवी के साथ खेत पर काम करती थीं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *