बारिश से मकान में करंट, मां-बेटी की मौत

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, अगले 90 मिनट इन जिलों के लिए भारी; मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • आज भी 7 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान

जयपुर \ कोटा , 25 जुलाई। राजस्थान में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, करौली और धौलपुर में तेज बारिश हो सकती है। जबकि चूरू, हनुमानगढ़ समेत जैसलमेर और बाड़मेर को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की बारिश होगी। सवाई माधोपुर के कई एरिया में आज सुबह बरसात का दौर जारी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वहीं, बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण कोटा के रामगंज मंडी में एक मकान पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। मकान में करंट फैलने से मां-बेटी की मौत हो गई। बुधवार को ही चूरू, अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर जिलों में 2 लेकर 5 इंच तक बरसात हुई। चूरू में भी तेज बारिश से तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

pop ronak

बिजली अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

देवली गांव (रामगंज मंडी) के लोगों ने बताया कि मकान में करंट फैलने से महिला राजेश शर्मा (43) और बेटी ज्योति (21) की मौत हो गई। मकान में दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा है। मकान के पास ही बिजली पोल लगा हुआ है।

इसी के कारण करंट फैला था। परिवार का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार इस पोल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की शिकायत की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मां-बेटी के शव गुरुवार सुबह मकान की सीढ़ियों पर मिले।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा करौली में बारिश

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखे तो सबसे ज्यादा बरसात करौली में 127MM (5 इंच से ज्यादा) दर्ज हुई। यहां तेज बारिश के बाद सड़कों और बाजारों में पानी भर गया। करौली के महावीरजी में भी कल दोपहर बाद तेज बारिश हुई और यहां 102MM पानी गिरा।

सवाई माधोपुर के वजीरपुर में 88, मलारना डूंगर में 42, जयपुर के बस्सी में 34, नागौर के डीडवाना में 44, भरतपुर के नगर में 34, दौसा के बसवा में 115, दौसा शहर में 85, चूरू के सरदारशहर में 71, अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 88, बहादुरपुर में 46 और बीकानेर के छतरगढ़ में 45MM बरसात दर्ज हुई।

5 डिग्री तक गिरा पारा, उमस-गर्मी से राहत

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश से दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चूरू, उदयपुर में आज अधिकतम तापमान 32.5, सिरोही में 29.9, करौली में 32.7, सीकर में 32, अलवर में 30.4, अजमेर में 32.7 और राजधानी जयपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान फलोदी में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *