राजस्थान स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025- खेल और संस्कृति का संगम

राजस्थान स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025: खेल और संस्कृति का संगम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 5 जनवरी । डॉ. करणी सिंह प्रतिभा खोज संस्थान आगामी राजस्थान स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी को लेकर उत्साहित है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता राजस्थान बैडमिंटन संघ और जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 09 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक करणी सिंह स्टेडियम बैडमिंटन इंडोर हॉल में आयोजित की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गौरतलब है कि इस चैंपियनशिप का आयोजन पिछली बार 2017 में हुआ था। इस बार यह आयोजन और भी भव्य होने की उम्मीद है, जिसमें 35 से 75 वर्ष की उम्र के खिलाड़ी विभिन्न श्रेणियों में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला एकल, युगल, और मिश्रित युगल मैच शामिल होंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

चैंपियनशिप की खासियत यह है कि इसमें न केवल खेल प्रतिभा का प्रदर्शन होगा, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रतिभागियों को एक-दूसरे से जुड़ने और दोस्ती करने का अवसर भी मिलेगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन को लेकर 05 जनवरी को करणी सिंह स्टेडियम बैडमिंटन इंडोर हॉल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरेंद्र सिंह राठौड़ (संगठन अध्यक्ष), विक्रम सिंह, नारायण दास पुरोहित और लालचंद सोनी (सह संगठन सचिव), श्याम सोनी, हेमंत मोदी ने पत्रकारों को सम्बोधित किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *