राजस्थानी क्लब का फन एंड नेचर कार्यक्रम आयोजित हुआ

राजस्थानी क्लब का फन एंड नेचर कार्यक्रम आयोजित हुआ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 14 अक्टूबर। राजस्थली क्लब का “FUN @ NATURE” फुल डे आउटिंग कार्यक्रम रविवार को “VGP GOLDEN BEACH RESORT” में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चेन्नई से बस एवं कार द्वारा लगभग 100 सदस्यों ने भाग लिया। नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्ष गुलाब गुलगुलिया ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया एवं अपनी भावनाएं उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट एवं अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन भी हुआ। इस दौरान एमसी अंकिता कोठारी ने अनेक मनोरंजक गेम्स द्वारा उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। लकी ड्रा का भी आयोजन हुआ लकी ड्रा के चैयरमेन नरेंद्र बैद,प्रदीप चोरड़िया थे। सभी विजेताओं को चांदी के पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया।आने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। सदस्यों ने कार्यक्रम के प्रति अपनी भावनाएं रखी। इस दौरान शानदार लजीज नाश्ते, खाना,हाईटी का अरेंजमेंट था।

pop ronak

कार्यक्रम के संयोजक अशोक तातेड़ एवं संतोष सेठिया थे,धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सुरेश तातेड़ ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल बोथरा एवं रोशन बोथरा का पूरा सहयोग रहा है। पूरे दिन मस्ती धमाल के बाद लगभग रात 9 बजे सभी वापस चेन्नई पहुंचे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *