राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम 1 दिसम्बर रविवार को

राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम 1 दिसम्बर रविवार को
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 26 नवम्बर। सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट बीकानेर के तत्वावधान में आगामी रविवार 1 दिसम्बर को युवा कवियों के लिए समकालीन राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम की छठी कड़ी सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित होगी। इससे पूर्व पांच कडियों में प्रन्द्रह युवा कवि अपनी प्रस्तुति दे चुके है। यह कार्यक्रम प्रत्येक महीने के पहले रविवार को आयोजित होता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम प्रभारी साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि रविवार 01दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी करेंगे तथा समारोह की मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग की प्रभारी डाॅ.सन्तोष शेखावत होंगी। स्वर्णकार ने बताया कि युवा कवियों की रचनाओं पर त्वरित टिप्पणी राजस्थानी के लेखक डाॅ.कृष्ण लाल बिश्नोई करेंगे । उन्होंने बताया कि छठी कड़ी में राजस्थानी युवाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में युवा कवि आशीष पुरोहित, कवयित्री सोनाली सुथार एवं युवा कवयित्री अक्षिता जोशी राजस्थानी काव्य पाठ करेंगे।

pop ronak

इस पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के सहयोगी अब्दुल शकूर सिसोदिया अध्यक्ष बागेश्वरी साहित्य एवं कला संस्थान होंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को राजकीय संग्रहालय परिसर स्थित सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के सभागार में सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *