70 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी का इनामी आरोपी राकेश प्रजापत फिर नामजद, ड्रोन से ड्रग्स व हथियार आपूर्ति का मामला

70 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी का इनामी आरोपी राकेश प्रजापत फिर नामजद, ड्रोन से ड्रग्स व हथियार आपूर्ति का मामला
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 03 अगस्त । भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से गिराई गई हेरोइन और विदेशी हथियारों की तस्करी के मामले में बीकानेर पुलिस ने मुख्य फरार आरोपी राकेश प्रजापत को एक बार फिर नामजद किया है। खाजूवाला पुलिस ने इस प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र सिंह के साथ-साथ राकेश प्रजापत के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उल्लेखनीय है कि राकेश प्रजापत इससे पूर्व खाजूवाला-पूगल मार्ग पर स्कूटी से बरामद की गई करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की 14 किलोग्राम हेरोइन के चर्चित मामले में भी मुख्य आरोपी है। लंबे समय से फरार चल रहे राकेश पर बीकानेर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये और पाली पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये, यानी कुल 75 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

खाजूवाला थानाधिकारी अशोक बिश्नोई की ओर से दर्ज एफआईआर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 23(सी) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-B)(a) जोड़ी गई है। मामले की गंभीर प्रकृति को देखते हुए विस्तृत जांच लूणकरनसर सीओ रणवीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र सिंह पाली जिले के नीबोल (जैतारण) का रहने वाला है, जबकि फरार आरोपी राकेश प्रजापत पाली के चौपड़ा (सदर थाना) का निवासी है।

सीमा पार नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह
पुलिस पड़ताल में आशंका जताई गई है कि राकेश प्रजापत पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई जाने वाली नशे और हथियारों की खेप को ठिकाने लगाने तथा उसे देश के अन्य राज्यों में सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह का प्रमुख मोहरा है। सुरक्षा एजेंसियां और बीकानेर पुलिस अब राकेश की गिरफ्तारी के जरिए इस भारत-पाक तस्कर नेटवर्क के मुख्य सरगना तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हैं।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *