कावनी गांव में नशा मुक्ति को लेकर रैली का आय़ोजन

कावनी गांव में नशा मुक्ति को लेकर रैली का आय़ोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

नशा मुक्ति शिविर और प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 07 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के गोद लिए हुए गांव कावनी में गुरुवार को कृषि महाविद्यालय बीकानेर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर पूरे गांव की फेरी लगाते हुए वापस स्कूल परिसर में पहुंची। रैली में कृषि महाविद्यालय बीकानेर के एनएसएस के स्वयंसेवकों के अलावा कावनी गांव के स्कूल के विद्यार्थियों और गांव के स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कृषि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश मीणा ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय के निदेशक ड़ॉ वीर सिंह के निर्देशन में कावनी गांव में नशा मुक्ति रैली के अलावा ग्राम पंचायत भवन में नशा मुक्ति शिविर का भी आय़ोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आखिर में ग्राम पंचायत भवन हॉल में नशा मुक्ति को लेकर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *