बीकानेर जिले में 9 वीं क्लास की छात्रा का अपहरण करके गैंगरेप

बीकानेर जिले में स्कूल से लौट रही 9वीं छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • स्टेशन के आगे छोड़ गए; दुकानदारों ने अस्पताल पहुंचाया

बीकानेर , 24 अप्रैल। बीकानेर के लूणकरनसर में नौंवी क्लास की नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले जाने और उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। लड़की को बाइक पर उठाकर ले गए। रेप के बाद रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर चले गए। लड़की की तबीयत बिगड़ी तो दुकानदारों ने अस्पताल पहुंचाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में वहीं के एक लड़के ने अन्य एक युवक के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को सुनसान जगह ले जाकर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया और घटना के बाद में रेलवे स्टेशन के सामने छोड़कर भाग गए। पीड़िता को गंभीर हालत में एक दुकानदार ने अस्पताल में भर्ती करवाया। लूणकरणसर थाना पुलिस ने नाबालिग के पर्चा बयान पर मामला दर्ज किया।

pop ronak

लूणकरणसर की एक सरकारी स्कूल की 9वीं क्लास की छात्रा 22 अप्रैल को स्कूल में पेपर देकर बस स्टैंड गई थी। वहां गांव का ही बबलू नामक युवक एक अन्य युवक के साथ बाइक लेकर आया और नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठाकर बीकानेर रोड़ पर सुनसान जगह ले गए। इसके बाद सुनसान इलाके में दोनों ने छात्रा को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया और पीड़िता को रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर कर भाग गए।

नाबालिग की तबीयत ज्यादा खराब होने पर एक दुकानदार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गए। पीड़िता ने अपने साथ हुई घिनौनी घटना की जानकारी पुलिस को पर्चा बयान में दी। पीड़िता के पर्चा बयान पर लूणकरणसर पुलिस ने पॉक्सोएक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की जांच लूणकरणसर वृताधिकारी नरेन्द्र पूनिया को सौंपी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *