बीकानेर में डिग्गी की छत गिरने से 3 घायल

बीकानेर में डिग्गी की छत गिरने से 3 घायल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सफाई करते वक्त पिता, बेटी और बहन गिरे थे, PBM में रेफर किया

बीकानेर, 9 मार्च। खाजूवाला क्षेत्र के चक 11 KYD ढाणी में एक दुखद हादसा सामने आया है। घर में बनी डिग्गी की छत गिरने से तीन जने घायल हो गए। घायलों में एक युवक उसकी बहन और एक बेटी भी शामिल है। घटना उस समय हुई जब बच्चे डिग्गी की साफ-सफाई कर रहे थे और अचानक छत टूट गई। घायल तीनों बच्चों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सफाई करते वक्त गिरे

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह की है, जब तीनों सफाई कर रहे थे। अचानक डिग्गी की छत गिर गई। युवक व बच्चे भी डिग्गी में जा गिरे। आसपास के लोगों को पता चला तो सभी को बाहर निकाला। इसमें 27 साल के ओम प्रकाश, उसकी बहन पूजा (16) और बेटी राधिका (4) घायल हुए है।

बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए खाजूवाला अस्पताल लाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी सुरेंद्र प्रजापत और ए.एस.आई. श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चों का इलाज सुनिश्चित किया। इस घटना की जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *