व्यापारी से लूटपाट, बाइक पर आए और हमला कर दिया, साठ हजार रुपए लेकर भाग गए

व्यापारी से लूटपाट, बाइक पर आए और हमला कर दिया, साठ हजार रुपए लेकर भाग गए
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 22 दिसम्बर। बीकानेर के छत्तरगढ़ में शनिवार को एक व्यापारी के साथ कुछ बदमाशों ने लूटपाट की। उसे रास्ते में रोककर इतना पीटा कि वो लहुलूहान हो गया। उसके पास रखे साठ हजार रुपए लेकर फरार हो गए। इस संबंध में एक रिपोर्ट छत्तरगढ़ पुलिस को दी गई है। घायल व्यापारी को अब पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस के अनुसार हुसैन खान की सत्तासरमें दुकान है, वह शनिवार को कैम्पर गाड़ी में रावला मंडी से रंगरोगन का सामान लेने गया था। वहां से शनिवार रात को वापस सत्तासर लौट रहा था। इस दौरान चार केपीडी के पास बाइक पर आए पांच-सात बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। जबरन हुसैन खान को नीचे उतार लिया गया। उस पर सरियों और अन्य हथियारों से हमला किया गया। इतना पीटा गया कि उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों से खून बहने लगा। बदमाशों ने उसके पास रखे साठ हजार रुपए छीन लिए और वहां से भाग गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हुसैन ने बादमें पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। छतरगढ़ पुलिस ने बाद में सत्तासर में नाकेबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस को आशंका से है कि बाहर से आए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *