रोटरी आध्या जल मंदिर का लोकार्पण सम्पन्न, सेवा और संवेदनशीलता की एक नई मिसाल

रोटरी आध्या जल मंदिर का लोकार्पण सम्पन्न, सेवा और संवेदनशीलता की एक नई मिसाल
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 27 जून । रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा एस.पी. मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित “रोटरी आध्या जल मंदिर” का लोकार्पण शुक्रवार को बड़े ही गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह जल मंदिर आमजन को निःशुल्क, स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की एक सेवा भावना से प्रेरित पहल है, जो समाज के लिए एक अमूल्य भेंट है। इस जनकल्याणकारी प्रकल्प का उद्घाटन मंडल आयुक्त विश्राम मीणा द्वारा किया गया, जबकि एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी पीडीजी रोटेरियन अनिल माहेश्वरी, पीडीजी रोटेरियन राजेश चूरा, रोटेरियन शशि मोहन मुंद्रा एवं रोटेरियन श्रीराम सिंघी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इन गणमान्यजनों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

pop ronak

क्लब अध्यक्ष प्रियंका बैद ने अपने संबोधन में कहा, “यह जल मंदिर सेवा और संवेदनशीलता की हमारी सोच को मूर्त रूप देने का एक प्रयास है। हमें विश्वास है कि यह सुविधा आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।” इस अवसर पर रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की संयोजिका सुषमा मोहता के अथक प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया, जिनकी संकल्पना और समन्वय से यह सेवा प्रकल्प सफल हो सका। क्लब की सचिव तनु मेहता सहित कई सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या ने संकल्प लिया कि वह भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ समाजहित में कार्य करता रहेगा। यह “जल मंदिर” समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को और भी सशक्त करेगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *