संस्कार निर्माण शिविर: नोखा में पंचदिवसीय शिविर का शुभारंभ, बीकानेर संभाग के 123 बालक हुए सहभागी

संस्कार निर्माण शिविर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • शासन गौरव साध्वी राजीमतीजी की सन्निधि में बच्चे बनेंगे संस्कारी

नोखा, 26 जून 2025। भावी पीढ़ी को संस्कारी और चरित्रवान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नोखा में पंचदिवसीय संस्कार निर्माण शिविर (बालक वर्ग) का शुभारंभ हुआ। यह शिविर ‘संस्था शिरोमणि’ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में और जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा-नोखा के आयोजन में तेरापंथ भवन, नोखा में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासन गौरव साध्वी राजीमतीजी की मंगल सन्निधि एवं महामंत्रोच्चार से हुआ। इस अवसर पर साध्वी राजीमतीजी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “यदि बालक संयमी और संस्कारी बन जाएं, तो वे जीवन की अनेक कठिनाइयों को सहजता से पार कर सकते हैं।”

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस पांच दिवसीय शिविर में बीकानेर संभाग के 13 क्षेत्रों से कुल 123 बालक सहभागी बने हैं, जो आत्मविकास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जैन संस्कारों की गहराई से शिक्षा प्राप्त करेंगे। शिविर में समणी अमलप्रज्ञाजी एवं समणी श्रेयसप्रज्ञाजी ने भी बालकों को प्रेरणादायक संदेश दिए, जबकि साध्वी प्रभातप्रभाजी ने सभी को मंगल भावना का प्रयोग करवाया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शिविर के उद्घाटन अवसर पर शिविर संयोजक भैरूंदान सेठिया, आंचलिक प्रभारी राजेश बांठिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, मीडिया प्रभारी इन्द्रचंद बैद सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। तेरापंथी सभा-नोखा के मंत्री मनोज घीया ने अतिथियों व सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि संचालन उपासक अनुराग बैद ने किया। सभा अध्यक्ष शुभकरण चोरड़िया ने महासभा से पधारे अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सभा उपाध्यक्ष महावीर नाहटा, कोषाध्यक्ष सुन्दरलाल सेठिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश व्यास, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष निर्मल चोपड़ा, मंत्री सुरेश बोथरा, सुशील भूरा, हंसराज भूरा, सुनील बैद, किशोर मंडल सदस्य कार्तिक नाहटा, रजत भूरा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि इससे पूर्व सिकंदराबाद, कटक, कोलकाता व बालोतरा में भी सफलतापूर्वक ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। नोखा का यह शिविर न केवल जैन समाज बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल बनकर उभर रहा है।

========================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *