रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कारों की घोषणा

रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कारों की घोषणा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 1 सितंबर। रोटरी क्लब बीकानेर ने राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कारों की घोषणा की है। क्लब के अध्यक्ष दीनदयाल व्यास ने बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य राजस्थानी साहित्य को बढ़ावा देना है।
पुरस्कार और विजेता

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
  • कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार (₹51,000): यह सर्वोच्च सम्मान प्रतिष्ठित साहित्यकार जानकीनारायण श्रीमाली को दिया जाएगा। वे राजस्थानी और हिंदी भाषा के एक जाने-माने विद्वान हैं।
  • खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार: यह पुरस्कार चूरू के लेखक राजेंद्र शर्मा ‘मुसाफिर’ को उनके कहानी संग्रह “सत्त बोल्यां गत्त है” के लिए मिलेगा।
  • ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार: जोधपुर की डॉ. सुमन बिस्सा को उनकी कविता संग्रह “अंतस रा सुर सांतरा” के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।
  • सुंदरदेवी-तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार: यह पुरस्कार केकड़ी की लेखिका विमला नागला को उनकी बाल साहित्य पुस्तक “हेत रो परवानो” के लिए प्रदान किया जाएगा।

रोटरी क्लब प्रांत 3053 के मनमोहन कल्याणी ने बताया कि इन पुरस्कारों का वितरण समारोह आगामी अक्टूबर 2025 में रोटरी क्लब सभागार में आयोजित किया जाएगा।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *