सद्दाम हुसैन भारतीय युवा कांग्रेस के “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” में 10 जिलों के बने प्रभारी

संविधान लीडरशिप प्रोग्राम
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

चूरू/जयपुर, 2 अप्रैल 2026। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने अपने महत्वाकांक्षी “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” को धरातल पर उतारने के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां जारी की हैं। इस कड़ी में चूरू के निवासी और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें राजस्थान के कुल 10 जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लोकतंत्र की नई पीढ़ी तैयार करने का लक्ष्य
“संविधान लीडरशिप प्रोग्राम” का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के पांचवें स्तंभ के रूप में संवैधानिक मूल्यों पर आधारित डिजिटल नेतृत्व की एक नई पीढ़ी तैयार करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर उन्हें नेतृत्व के गुणों से लैस किया जाएगा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इन 10 जिलों की संभालेंगे कमान
सद्दाम हुसैन को राजस्थान के महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें शामिल हैं। चूरू (गृह जिला), सीकर, झुंझुनू , जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर,
अलवर , डीडवाना-कुचामन, टोंक, श्रीगंगानगर।

संवैधानिक मूल्यों का डिजिटल विस्तार
एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इन सभी जिलों में युवाओं को संविधान की भावना से जोड़ा जाए। डिजिटल युग में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और उनके प्रचार-प्रसार के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करना इस प्रोग्राम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस नियुक्ति के बाद चूरू सहित संबंधित जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह की लहर है। सद्दाम हुसैन पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते आए हैं, और अब संगठन के इस विशेष अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

sjps