किराना की आड़ में नशे की बिक्री

किराना की आड़ में नशे की बिक्री
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • दुकानदार गिरफ्तार-400 नशीली गोलियां जब्त, सड़क पर जाते समय दबोचा

केसरीसिंहपुर , 19 मार्च। श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर इलाके में 400 नशीली गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह युवक किराना की दुकान चलाता है, जहां किराना की आड़ में ये नशीली गोलियां अवैध रूप से बेचता था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने केसरीसिंहपुर इलाके से नशे में उपयोग होने वाली 400 गोलियों के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव दो टी मलकाना में नशे में उपयोग होने वाली गोलियां लेकर सड़क पर जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिलने पर उसे रोका। इस पर वह घबरा गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सूचना के बाद कार्रवाई

उसके चेहरे पर घबराहट देखकर पुलिस ने तलाशी ली, तो उसके पास नशे की गोलियां मिली। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां उससे नशे के मुख्य सप्लायर के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इलाके में नशे की गोलियां आने की सूचना मिली थी। इस पर दो टी मलकाना की मुख्य सड़क पर सामने से आ रहे आरोपी को रोका गया। उसके पास 400 नशीली गोलियां बरामद हुई।

किराने की दुकान पर बेचता था नशे की गोलियां

पूछताछ में आरोपी पंकज कुमार (31) पुत्र मदनलाल अग्रवाल ने बताया कि उसकी किराने की दुकान है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी किराने की दुकान पर ही ये नशे में उपयोग होने वाली गोलियां बेचता है। मामले की जांच पदमपुर एसएचओ सुरेंद्र कुमार को दी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे नशे के सप्लायर के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *