सनातन के जयकारे के साथ दीप महोत्सव: नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी को सवा मन मिश्री का भोग अर्पित होगा, सवा लाख अभिमंत्रित तस्वीरें निशुल्क वितरित

सनातन के जयकारे के साथ दीप महोत्सव
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच के सान्निध्य में 43वाँ दिव्य अनुष्ठान; तीन मुख्य केंद्रों सहित 151 मंदिरों में वितरण व्यवस्था

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर। (प्रेस विज्ञप्ति, 19 अक्टूबर 2025) भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा के तत्वावधान में 43वाँ दिव्य व विशेष पूजन अनुष्ठान दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित किया जा रहा है। पंच दिवसीय दीप महोत्सव के अंतर्गत, सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को बीकानेर के नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ सवा मन मिश्री और तुलसी का भोग अर्पित किया जाएगा।
पूजन अनुष्ठान के साधक और राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय संस्कृति व सनातन सार्वभौम महासभा के पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच के नेतृत्व में यह आयोजन होगा।
अभिमंत्रित तस्वीरों का महा-वितरण
इस विशेष पूजन अनुष्ठान का मुख्य आकर्षण सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित हुई श्री लक्ष्मी माताजी की दिव्य व परम्परागत तस्वीरें हैं, जिन्हें सनातन श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरित किया जाएगा। ये तस्वीरें घर, व्यवसाय और कार्यालय आदि में पूजन हेतु भेंट की जा रही हैं। भोग प्रसाद वितरण के साथ ही अभिमंत्रित तस्वीरों का वितरण होगा। वितरण के लिए शहर/जिले में तीन मुख्य वितरण केंद्र और 151 मंदिरों में सहयोगी वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।

pop ronak

मुख्य वितरण केंद्र: नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, धनीनाथ गिरि मठ पंच मंदिर, कोटगेट, श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिव मठ, शिवबाड़ी। तस्वीरों का निःशुल्क वितरण सभी स्थानों पर मंदिर के समयानुसार प्रातः सात बजे से ग्यारह बजे तक और सायं छह बजे से नौ बजे तक जारी रहेगा। रण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (धोबीधोरा) में निशुल्क वितरण अनुष्ठान अग्नि अखाड़े के स्वामी श्री वसुन्दरानन्द महाराज के सान्निध्य में शुरू किया गया। विभिन्न मंदिरों में अंकित शुक्ला, श्याम सुंदर स्वामी, नवरतन सांखी, शंभु लाल तिवाड़ी जैसे सहयोगी कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे हैं।

पंच दिवसीय दीप महोत्सव और आगे के कार्यक्रम
नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, धनीनाथ मंदिर सहित सभी 151 निर्धारित मंदिरों में पंच दिवसीय दीप महोत्सव मनाया जा रहा है, जहाँ भव्य दीप मालिका सजाई जाती है।

22 अक्टूबर को छप्पन भोग व राम राम महोत्सव

22 अक्टूबर 2025 को प्रातः दस बजे नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में छप्पन भोग, अन्नकूट एवं राम राम महोत्सव का आयोजन होगा। विशेष पूजा के बाद त्रिवेणी संगम व गंगा जल मिश्रित जल से तैयार छप्पन भोग नगर सेठ के दरबार में अर्पित किया जाएगा।
इस भोग का प्रसाद सभी भक्तों को विष्णु के दशावतार की दिव्य व विशेष तस्वीर के साथ भेंट किया जाएगा। इस पूरे अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए सुरेश जोशी, सोम ओझा, नवल कल्ला, शिवशंकर व्यास, पुजारी नवरतन सेवग सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से सेवा कार्य में जुटे हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *