कमला देवी का तिविहार संथारा परिसम्पन्न बुधवार को देहदान होगा

संथारा परिसम्पन्न बुधवार को देहदान होगा का
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 11 फ़रवरी। कमला देवी भुरा (80 वर्षीय) धर्मपत्नी स्व. मांगीलाल भुरा नई लेन ,गंगाशहर निवासी का आज तिविहार संथारा संपन्न हो गया। कमला देवी भूरा को देव गुरु धर्म की साक्षी व आचार्य श्री महाश्रमण जी की स्वीकृती से दिनांक 11 फरवरी को दोपहर 2:37 बजे आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी , मुनि श्री श्रेयांस कुमार जी व मुनि श्री सुमति कुमार जी ने तिविहार संथारा का पचखान करवाया। दोपहर 2:41 बजे संथारा परिसम्पन्न हो गया। तेरापंथी सभा के जैन लूणकरण छाजेड़ व अमरचन्द सोनी व पुत्र पवन भूरा व सभी परिजन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब संथारा में मृत्यु के बाद देहदान किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी व डॉ मणि ने डॉ कौशल को भेज कर शव का निरिक्षण भी करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 12 फरवरी, बुधवार को सुबह 11 बजे निज निवास से आचार्य श्री महाप्रज्ञ चौक से जैन मंदिर होते हुए शान्ति निकेतन से तेरापंथ भवन पंहुचेगी। वहां से स्वर्ग रथ गाड़ी से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को जायेगी जहां पर देहदान किया जायेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर ने पुण्यात्मा के प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि व्यक्त करती है एवं कामना करती है कि संथारा साधिका की आत्मा उतरोतर आध्यात्मिक उन्नति करती हुई मोक्ष को प्राप्त करे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *