बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह-2024

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह-2024
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • कुलपति प्रो. विद्यार्थी ने ली समीक्षा बैठक, दीक्षांत समारोह की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

 

बीकानेर, 25 अप्रेल। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय अपना द्वितीय दीक्षांत समारोह दिनांक 29 अप्रेल 2024 को अपराह्न 12.00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय श्री कलराज मिश्र के मुख्य आतिथ्य में आयोजित करने जा रहा हैं। जन सम्पर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बाताया कि द्वितीय दीक्षांत समारोह-2024 के दौरान इस वर्ष बीआर्क, बी डिजाइन, बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए पाठयक्रम सहित कुल 20 स्वर्ण पदक एवं बीटेक 2529, बीटेक (होनर्स) 18, एमबीए 426, एमसीए 139, एमटेक 42, बीआर्क 3, बी डिजाइन 14 पाठयक्रम सहित कुल 3171 डिग्रीयों का वितरण किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर आज कुलपति प्रो. अम्बरीष शरण विद्यार्थी ने समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें समारोह के सफल आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में कुलपति ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों से कार्यो का प्रगति विवरण प्राप्त कर विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। आयोजन की सफलता को लेकर कुलपति द्वारा आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की भी जांच की गयी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

दीक्षांत समारोह में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के विभिन्न सम्बद्ध महाविद्यालयों के निदेशक/प्राचार्य, विश्वविद्यालय प्रबन्ध मण्डल एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, राजस्थान राज्य के एवं अन्य विश्वविद्यालयों के माननीय कुलपतिगण, विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कुलसचिव, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, संकायसदस्य, शिक्षकगण, शिक्षाविद, विद्यार्थी व उनके अभिभावक, प्रशासनिक अधिकारीण, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं आमंत्रित विशिष्ठ अतिथिगण भी शिरकत करेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *