कौशलता से स्वरोजगार पाना आसान है -भार्गव

कौशलता से स्वरोजगार पाना आसान है -भार्गव
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 24 नवम्बर । हर बेरोजगार सरकारी नौकरियों की ओर ही दौड़ रहा है, लेकिन कौशलता से स्वरोजगार प्राप्त करना आसान होता है। यह उद्बोधन वरिष्ठ साक्षरताकर्मी व बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष अविनाश भार्गव ने भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सौजन्य से बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा संचालित अस्सिटेंट कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण केन्द्र के समापन समारोह एवं दीक्षांत समारोह में कही। भार्गव ने कहा कि आपको जिस फील्ड में लगता है कि अच्छी संभावना है तो उसकी साथ ही साथ तैयारी करते जाइये आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आपको जो हुनर मिला है तो पहली फुर्सत में उस कार्य को शुरू कर दें। हुनर से आपको सफलता मिलेगी। संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य ने कहा कि पांच महीने के अस्सिटेंट कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण शिविर में कंप्यूटर बेसिक से जुड़े बहुत से गुर सिखाये गये। इस प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर खुद का इन्सीट्यूट खोल सकते है। केंद्र की संदर्भ व्यक्ति खुशबू भाटी ने सिखाए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *