जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल के आतिथ्य में बांटी गई जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री

श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र संस्थान ने बांटी जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र संस्थान ने बांटी जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री

बीकानेर , 20 अक्टूबर। आज स्थानीय जसुसर गेट के अंदर तथा बिनानी निवास के पीछे श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र संस्थान के द्वारा हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी दीपावली से पूर्व गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु राशन सामग्री की विशेष किट वितरण की गई l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

माहेश्वरी समाज के पवन कुमार राठी ने बताया कि आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर जेल अधीक्षक श्रीमती सुमन मालीवाल थी l सर्वप्रथम श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र की ओर से श्रीमती शीलू चांडक, माया चांडक तथा श्रीमती सरोज बिहानी ने संयुक्त रूप से जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल को ऊपरना ओढाकर स्वागत किया गया l

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

स्वागत उद्बोधन में जहां एक और श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र के संयोजक मगनलाल चांडक ने अपने शब्दों के माध्यम से अतिथि का स्वागत किया वही उन्होंने संस्था की स्थापना से वर्तमान तक किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी उपस्थित अतिथि को प्रदान की l चांडक ने बताया कि संस्था की स्थापना आज से 27 वर्ष पूर्व की गई थी तब से लेकर वर्तमान तक निरंतर हर महीने लगभग 200 परिवारों को प्रत्येक महीने के प्रत्येक रविवार को 10 किलो गेहूं अथवा आटे की वितरण के साथ मिर्च-मसाले भी वितरित किए जाते हैं।

वहीं दीपावली से पूर्व बीकानेर मूल निवासी तथा वर्तमान कोलकाता प्रवासी स्वर्गीय जीवन लाल बाहेती परिवार की ओर से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रत्ना देवी बाहेती तथा सुपुत्र संजय बाहेती अपने परिवार के सामाजिक कार्यों का अनुसरण करते हुए गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को दीपावली पर बनाए जाने वाले विशेष पकवान लापसी की सामग्री, मखाने आदि का वितरण करते हैं l

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र संस्था की तारीफ करते हुए बताया कि वर्तमान में इस प्रकार के कार्यों की बहुत ही आवश्यकता है और यह सुविधा वर्तमान में इस संस्था द्वारा सीधी ही जरूरतमंद गरीब परिवार को उपलब्ध करवाई जा रही है जो कि निश्चित रूप से वास्तविक सेवा का कार्य माना जा सकता है l जेल अधीक्षक महोदया ने उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि सहयोग लेना अच्छी बात है लेकिन इसके साथ-साथ अपने हुनर का उपयोग करते हुए सदैव अपनी जीविका उपार्जन हेतु निरंतर प्रयास करते रहना भी चाहिए l

श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र संस्था के सहसंयोजक नारायण डागा ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत 27 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है l आज के कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार राठी ने किया l नारायण डागा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जहां एक और पुरुष वर्ग में मगनलाल चांडक, जुगल राठी, सुशील थिरlनी, गोपी किशन पेड़ीवाल, अशोक बागड़ी, पवन कुमार राठी, नारायण डागा, रमेश मुंधडा, किशन लोहिया, ओमप्रकाश करनानी, जुगल बिहानी, आनंद चांडक, श्री राम सिंगी, अनिल चांडक, आनंद चांडक, राजेंद्र चांडक, नारायण मोहता, राजकुमार चांडक, ऋषभ मोहता, नरेश सारडा, शिव ओझा, पुरुषोत्तम, किशन चांडक उपस्थित थे वहीं महिलाओं में मुख्य रूप से सरोज बिहाणी, शीलू चांडक, माया चांडक आदि भी उपस्थित थे l कार्यक्रम के अंत में संस्था के सहसंयोजक नारायण डागा ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया l

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *