शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी का “मौन सत्याग्रह”

शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी का मौन सत्याग्रह
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क में मौन सत्याग्रह 23 जनवरी को

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 22 जनवरी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भाजपा के द्वारा जानबूझकर राहुल गांधी जी की यात्रा में विध्न डालने का प्रयास करते हुए यात्रा पर हमले किए जा रहे है ताकि असम में भाजपा सरकार के कुकृत्य और केंद्रीय भाजपा सरकार की विफलता को दबाया जा सके जो की निंदनीय है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भाजपा के इन कुत्सित प्रयासों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल दिनाक 23 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक का “मौन सत्याग्रह” का कार्यक्रम तय किया गया है।

उक्त निर्देशों की पालना में बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त “मौन सत्याग्रह” 23 जनवरी को सर्किट हाउस के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी किंप्रतिमा के आगे गांधी पार्क में रखा गया है।

जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिला अध्यक्ष बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में होने वाले इस मौन सत्याग्रह कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *