छह शताब्दी प्राचीन कोडमदेसर का मेला संपन्न

छह शताब्दी प्राचीन कोडमदेसर का मेला संपन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 6 सितंबर। छह शताब्दी पुराने कोडमदेसर भैरव मंदिर में तीन दिवसीय मेला शनिवार को संपन्न हो गया। इस साल एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पैदल और विभिन्न वाहनों से मंदिर पहुँचकर भैरवनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन किए। मंदिर में भैरवनाथ की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया था और पूरे मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर के पुजारी एडवोकेट तेजकरण गहलोत ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को बीकानेर के जस्सूसर गेट और डूडी पेट्रोल पंप से लेकर कोडमदेसर भैरव मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। कुछ श्रद्धालु दंडवत करते हुए भी मंदिर पहुंचे। रास्ते भर श्रद्धालुओं के लिए पानी, चाय, कॉफी, आइसक्रीम और भोजन के भंडारे की व्यवस्था की गई थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंदिर का इतिहास और व्यवस्था
मंदिर के देदाणी वंशज पुजारी परिवार के सदस्यों ने बताया कि करीब 600 साल पहले उनके पूर्वज देदाजी भैरव जी की प्रतिमा को जोधपुर के मंडोर से कोडमदेसर लाए थे और इसे तालाब के किनारे स्थापित किया था। बाद में, तत्कालीन बीकानेर के महाराजा गंगासिंहजी ने इटली के संगमरमर से मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।

pop ronak

मेले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ पुजारी परिवार के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कोलायत, गजनेर, नाल और बीकानेर के पुलिस बल और आर.ए.सी. के जवान भी तैनात थे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *