साहसिक गतिविधियों से आत्मरक्षा की प्रेरणा का अनूठा आयोजन है एसजेपीएस का एडवेंचर कैंप – विधायक जेठानन्द व्यास

साहसिक गतिविधियों से आत्मरक्षा की प्रेरणा का अनूठा आयोजन है एसजेपीएस का एडवेंचर कैंप - विधायक जेठानन्द व्यास
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर,26 दिसम्बर। आधुनिक भारत के नव निर्माण में आधुनिक शिक्षा नीति को अंगीकार करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षिक, नैतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, प्रायोगिक एवं शारीरिक शिक्षण विकास को बढ़ावा देने वाली बीकानेर की अग्रणी शिक्षा संस्थान श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर ने अपने कुशल एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण नीति में विकास की एक और कड़ी को बरकरार रखते हुए विद्यार्थियों के लिए नववर्ष आगमन की यादगार सौगात के रूप में शीतकालीन अवकाश की शुरुआत ‘एडवेंचर कैंप’ सीजन -2 का आयोजन कर की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तीन दिवसीय कैंप के आयोजन समारोह के लिए विशेष रूप से पधारे मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास, विधायक (बीकानेर पश्चिम) एवं विशिष्ट अतिथि पदम दफ़्तरी ( चिर-परिचित समाजसेवी एवं उद्योगपति) ने शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव सीए माणक कोचर, निर्मल कुमार पारख (कार्यकारिणी सदस्य), प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी, प्रबंधक विश्वजीत गौड़ की उपस्थिति में नवकार महामंत्र एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शालाध्यक्ष ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम में पधारने पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए गतिविधियों में दी गई पाबंदियों को पारकर जीवन में कठोरताओं का सामना करने के लिए तैयार प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी। शाला परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण, शॉल, गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर हार्दिक सादर सत्कार किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदारी एवं चारित्रिक विशेषताओं के बल पर सुधार लाते हुए अपने समाज एवं देश विकास को सर्वोपरि मानकर कार्य करने एवं देश के उज्जवल भविष्य की पहचान युवा पीढ़ी को नशा एवं दुराचार मुक्त जीवन जीने हेतु प्रेरित कर संकल्प दिलाया।

शाला सचिव, सीईओ सीमा जैन एवं प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि के कथनानुसार विद्यार्थियों में उच्च चारित्रिक एवं नशा मुक्त जीवन प्रदान करने हेतु आश्वस्त करते हुए शाला आगमन पर उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए विद्यालय में आयोजित एडवेंचर कैंप की रोमांचकारी गतिविधियों का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों में जिपलाइन,रोलर, वॉल क्लाइंबिंग, बॉडी जॉर्ब, ट्रेमपोलाइन, डांसिंग बंबू , अल्फा क्रॉस, डायगनल, रोप लेडर, बूगी-वूगी, वर्टिकल ब्रिज ,कमांडो नेट, कमांडो क्राउल, बर्मा ब्रिज, डबल रोप ब्रिज, मोगली वॉक, टार्जन स्विंग, हॉप्स कोच, लेजर बीम, टग ऑफ़ वार,आर्चरी बोर्ड, म्यूजिक एवं मैस्कॉट जैसी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति से जोश एवं उत्साह का संचार करते हुए सुरक्षा उपकरण, गर्म एवं सुपाच्य अल्पाहार,आहार, चाय, जूस इत्यादि की व्यवस्था, प्रशिक्षित मार्गदर्शन टीम, समर्पित अध्यापकगण एवं शाला खेल प्रशिक्षकगण की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं सफलतम प्रबंधन की प्रशंसा की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *