सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की मां ने जिसे किडनैपर बताया, बेटी ने उसी से की शादी

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की मां ने जिसे किडनैपर बताया, बेटी ने उसी से की शादी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 22 जनवरी। राजस्थान की पॉपुलर सोशल मीडिया एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी (25) के किडनैप मामले में नया मोड़ आ गया है। एक्ट्रेस की मां ने जिस युवक तरुण सिकलीगर पर किडनैप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी, जाह्नवी ने उसी युवक से जोधपुर में शादी कर ली है। इसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया एक्ट्रेस-कॉमेडियन जाह्नवी मोदी की मां ने बेटी के किडनैप का मामला दर्ज कराया था। एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया कि बाजार से 2 नकाबपोश युवक उनकी बेटी को उठाकर ले गए। घटना बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के बाजार की है। जाह्नवी मोदी मारवाड़ी लैंग्वेज में बनने वाली शॉर्ट मूवीज का हिस्सा रहीं हैं। उनकी मूवी कंटेंट एक यूट्यूब चैनल पर अधिक दिखाई देता है और वे अक्सर बहू का रोल प्ले करती हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की मां ने जिसे किडनैपर बताया, बेटी ने उसी से की शादी

इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं जाह्नवी
जाह्नवी बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मोमासर बास मोहल्ले की रहने वाली हैं। जाह्ववी के इंस्टाग्राम आईडी पर 23 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। जिस यूट्यूब चैनल के शो में वो काम करती हैं, उसके सब्सक्राइबर की संख्या लाखों में हैं। जाह्नवी की मां पुष्पा मोदी (46) ने एफआईआर में बताया कि वो अपनी बेटी के साथ मंगलवार शाम 7 बजे बाजार में घूम रही थीं। इस दौरान बाइक पर 2 नकाबपोश युवक आए। उन्होंने मुझे धक्का दिया और जाह्नवी का हाथ पकड़कर खींचा। फिर उसे बेहोश कर वहां पहले से खड़ी कार में डालकर ले गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

एक्ट्रेस की मां ने मंगलवार रात को दर्ज कराई एफआईआर में एक युवक तरुण सिकलीगर पर शक जताया। तरुण बीकानेर का रहने वाला है। उसके 2 मोबाइल नंबर भी एफआईआर में दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कैलाश सांदू ने रात में ही घटना स्थल का मौका मुआयना भी किया। युवती की मां ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दी है। पूरे मामले की छानबीन की , लड़की को ढूंढने का प्रयास किया ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *