राजकीय डूंगर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय डूंगर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 अगस्त। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के उर्दू विभाग में आज एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. असमा मसूद ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करती हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम
इस प्रतियोगिता में जिन छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए, वे इस प्रकार हैं: प्रथम स्थान: अरमान अली भाटी, द्वितीय स्थान: रेहान अली, तृतीय स्थान: राजा हसन ,चतुर्थ स्थान: भागे खां। इसके अलावा, सिमरन बानो, महक खान, सैय्यद मोहम्मद सादिक, समीरा बानो, आफताब, आकाश और कई अन्य छात्रों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। विजेताओं को उर्दू साहित्य से संबंधित किताबें भेंट की गईं। डॉ. असमा मसूद ने सभी छात्रों से भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *