विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

ऑपरेशन नीलकंठ’ और ‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान की दी जानकारी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 7 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में मंगलवार को नशा मुक्ति विषयक एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को नशे के विनाशकारी दुष्प्रभावों, उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा समाज में इसके खिलाफ व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना रहा।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमती माधवी मोदी (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2) तथा निखिल कुमार नाड़ (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रेलवे) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नशों, उनके शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों तथा उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे की लत से दूर रहकर देश के स्वस्थ, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनें।

शिविर के दौरान विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा दिव्या ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान की उपलब्धियों को साझा किया। दिव्या ने बताया कि इस मुहिम के तहत ऑनलाइन, ऑफलाइन और हस्ताक्षर अभियान के जरिए अब तक हजारों लोगों को नशा मुक्ति के इस पवित्र संकल्प से जोड़ा जा चुका है।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने सभी विद्यार्थियों को नशे से आजीवन दूर रहने तथा अपने परिवार व आस-पड़ोस के लोगों को भी इस सामाजिक बुराई के प्रति सचेत करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाना हम पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में नशे के विरुद्ध जनजागरण हेतु ऐसे विधिक जागरूकता शिविर अत्यंत आवश्यक और प्रासंगिक हैं।

समारोह के अंत में अतिथियों ने स्कूल में चल रहे नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान में अपने हस्ताक्षर कर इस मुहिम को अपना पूर्ण समर्थन दिया। शिविर के दौरान दीपक प्रकाश रंगा एवं सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई। इससे पूर्व विपिन गौड़ एवं सुनीता यादव ने पधारे हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत की सदस्य श्रीमती विमला रामावत एवं श्रीमती प्रियंका पुरोहित भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेणु उतरेजा, सरोज शर्मा, तनीषा, सीमा चौहान सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार का सक्रिय और सराहनीय सहयोग रहा।

sjps