17 से 19 जुलाई तक त्रि-दिवसीय भव्य ‘श्री उत्सव’ का आयोजन

STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर। गंगाशहर में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आगामी 17 से 19 जुलाई तक त्रि-दिवसीय भव्य ‘श्री उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित होने वाले इस विशेष उत्सव को लेकर महिला मंडल की टीम जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में महिला मंडल की पदाधिकारियों ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट कर आयोजन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन करवाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुलाकात के दौरान महिला मंडल की टीम ने केंद्रीय मंत्री को इस त्रि-दिवसीय मेले और प्रदर्शनी के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्हें समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी सौंपा गया। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने महिला मंडल के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

सुबह 10 से रात 9 बजे तक सजेगा ‘श्री उत्सव’

महिला मंडल के अनुसार, इस त्रि-दिवसीय मेले का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से गृह उद्योग से जुड़े उत्पाद, हस्तशिल्प और महिलाओं के कौशल को बढ़ावा देने वाले कई आकर्षक आयाम प्रदर्शित होंगे। यह आयोजन स्थानीय समाज और आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

सफलता के लिए तैयारियों में जुटी टीम

इस भव्य मेले को सफल बनाने के लिए महिला मंडल की पूरी टीम मुस्तैदी से जिम्मेदारी संभाल रही है। केंद्रीय मंत्री के साथ पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्य रूप से महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेम बोथरा, मंत्री रेखा चौरड़िया, संरक्षिका शारदा डागा और संयोजक मीनाक्षी आंचलिया उपस्थित रहीं। मंडल की पदाधिकारियों व सदस्यों ने गंगाशहर सहित आसपास के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और मातृशक्ति से ‘श्री उत्सव’ में पधारकर महिलाओं के हुनर का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

sjps