बीकानेरमें श्री जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने STSE परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, राजस्थान में प्राप्त किया चौथा और 18वां स्थान

बीकानेरमें श्री जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने STSE परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, राजस्थान में प्राप्त किया चौथा और 18वां स्थान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 8 जनवरी । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (अजमेर) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 (STSE) के परिणामों में बीकानेर के श्री जैन पब्लिक स्कूल (SJPS) के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। 16 नवंबर 2025 को संपन्न हुई इस परीक्षा में विद्यालय के दो होनहार छात्रों, पुलकित कोचर और मुदित बोथरा ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में उच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परीक्षा परिणामों के अनुसार, कक्षा 10वीं के छात्र पुलकित कोचर (पुत्र श्री किशोर कोचर) ने 180 में से 159 अंक (88.33%) प्राप्त कर पूरे राजस्थान में चतुर्थ (4था) स्थान हासिल किया है। वहीं, मुदित बोथरा (पुत्र श्री सुमित बोथरा) ने 180 में से 145 अंक (80.56%) के साथ राज्य भर में 18वां स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है।

pop ronak

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से ‘विशेष योग्यता प्रमाण पत्र’ प्रदान किया जाएगा। साथ ही, राजस्थान सरकार की प्रोत्साहन योजना के तहत उन्हें आगामी शिक्षा के लिए मासिक छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। इसके अंतर्गत कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए ₹1,250 प्रति माह तथा स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की उच्च शिक्षा के लिए ₹2,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन को दिया। शाला अध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर, सचिव सीए माणक कोचर, सीईओ सीमा जैन और प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाश्री सिपानी ने होनहारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलकित और मुदित जैसे विद्यार्थी अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *