सुदर्शना नगर महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

सुदर्शना नगर महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 14 अगस्त। सावन के पवित्र महीने में तीज पर्व के उपलक्ष्य में सुदर्शना नगर महिला समिति की ओर से तीज की पूर्व संध्या पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति की संयोजिका उर्मिला पाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में टीना लोहिया विजेता रहीं, जबकि सावन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सोनिका शर्मा ने बाजी मारी।

pop ronak

कार्यक्रम में सावन गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस सांस्कृतिक संध्या में अनुराधा सोनी, चंद्रकला सेवग, ज्योति विजयवर्गीय, विनिता सिंह, सपना शर्मा, अनुराधा सेवग, कीर्ति गांधी, दुर्गा शर्मा, मंजू गोयल, सुषमा जांगिड़, सुमन मारू, भावना जांगिड़, आशा जांगिड़, रेणू और सुमन सोनी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी महिलाओं ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाया।