अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा पूर्व संध्या में स्वरधारा कविता पाठ

स्वरधारा कविता पाठ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा पूर्व संध्या में “स्वरधारा” कविता पाठ का आयोजन शांतिनिकेतन के प्रांगण में साध्वी श्री विशद् प्रज्ञा एवं साध्वी श्री लब्धियशा के पावन सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका श्रीमती सुमन छाजेड़, भाजपा जिला अध्यक्ष बीकानेर शहर रही। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ममता रांका ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वरधारा में कवियत्री श्रीमती मनीषा आर्य सोनी एवं सरोज वाला को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मंगलाचरण श्रीमती सुनीता पुगलिया ने प्रेरणा गीत के काव्य पाठ द्वारा किया। स्वागत वक्तव्य मंत्री मीनाक्षी अंचलिया एवं श्रीमती रेखा चौरड़िया द्वारा काव्य पाठ से किया गया। मुख्य कवियित्री का परिचय श्रीमती पिंकी चोपड़ा ने दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मनीषा सोनी ने धारा प्रवाह “नारी तू स्वाभिमानी” विषय पर काव्य पाठ करके सब का मन मोह लिया। कवियत्री सरोज भाटी ने “नारी तू नारायणी ,नहीं किसी से हारी” विषय पर कविता पाठ किया। तत्पश्चात मंडल की बहनों में श्रीमती संतोष बोथरा, सुमित्रा बोथरा, प्रिया पारख, राजश्री ललवानी, कमलेश सामसुखा ने नारी जागृति पर कविता पाठ किया।

साध्वी श्री लब्धि यशा ने नारी निर्माण एवं सृजन पर अपना उद्बोधन दिया। साध्वी श्री विधि प्रभाजी द्वारा नारी उत्थान पर कविता प्रस्तुत की गई। समणी चैतन्य प्रज्ञा ने नारी अभिमान पर अपने विचार व्यक्त किये। तेरापंथ सभा से उपाध्यक्ष पवन छाजेड़ ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सदस्य एवं तेयुप गंगाशहर के उपाध्यक्ष ललित राखेचा ने राजा जनक का उदाहरण देते हुए हर नारी से आह्वान किया कि वह अपने घर की बेटी और बहू को सक्षम बनाने में पीछे ना हटे। मुख्य अतिथि एवं कवियत्री का सम्मान मंडल की बहनों द्वारा साहित्य भेंट करके किया गया। कार्यक्रम में आभार श्रीमती रुचि छाजेड़ ने किया एवं सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती कविता चोपड़ा द्वारा किया गया।

 

मंडल अध्यक्ष श्रीमती संजू लालणी ने पताका पहनकर एवं अभिनन्दन पत्र भेंट देकर उनका अभिवादन किया

श्रीमती बबीता जैन, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय भीनासर को प्रेरणा सम्मान से नवाजा गया

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन मुनि श्री कमल कुमार एवं श्रेयांश कुमार के सानिध्य में आयोजित किया गया। मंगलाचरण एवं स्वागत मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत द्वारा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ममता रांका ने अपने वक्तव्य में कहा की महिला को अपने आंतरिक विकास की शुरूआत स्वयं से करनी चाहिए तभी बहनें समाज में कुछ अच्छा निर्माण कर सकेगी। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर प्रतिवर्ष समाज की एक ऐसी महिला शख्सियत को प्रेरणा सम्मान देती है जो प्रबुद्ध हो, जिनका जीवन सभी बहनों के लिए प्रेरणा का स्रोत हो । इसी उपलक्ष्य में आज श्रीमती बबीता जैन, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय भीनासर को प्रेरणा सम्मान से नवाजित किया गया।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती संजू लालणी ने पताका पहनकर एवं अभिनन्दन पत्र भेंट देकर उनका अभिवादन किया। मुनि श्री कमल कुमार ने कहा कि फैशन के इस दौड़ में इस तरह शिक्षित महिलाओं का सम्मान करना गौरव की बात है। हमारी महिला मंडल ने कितना अच्छा विकास किया है। महिला को अपने विनय से, प्रेम से, सहिष्णुता से अपने गौरव को बढ़ाना चाहिए। आज सीता और दमयंती हमारे बीच में नहीं है, लेकिन हम किसी से कम भी नहीं है। नारी को अपना गौरव हरदम बढ़ाना है। श्रीमती बबीता जैन ने कहा कि भगवान महावीर की सूक्ष्म दृष्टि और आचार्य तुलसी की पैनी नजर ने नारी को अनेक कुप्रथाओं से मुक्त कर दिया। हर नारी को अपना सम्मान स्वयं से शुरू करना होगा यदि वह खुद का सम्मान करेगी तो समाज उसको स्वयं सम्मानित करेगा। कार्यक्रम का आभार एवं सफल संचालन महिला मंडल मंत्री श्रीमती मीनाक्षी अंचलिया द्वारा किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *