हादसे में शिक्षक संघ नेता और चचेरे भाई की मौत

हादसे में शिक्षक संघ नेता और चचेरे भाई की मौत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, शादी समारोह में जा रहे थे दोनों

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 21 नवम्बर। बीकानेर के रिडमलसर गांव के पास बाइक पर जा रहे शिक्षक संघ के पदाधिकारी और उसके चचेरे भाई को एक बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। शव पीबीएम अस्पताल में रखवाए गए हैं। घटना आज दोपहर करीब साढ़े पांच बजे की है। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ट्रोमा सेंटर लेकर गए। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

pop ronak

जयनारायण व्यास पुलिस के अनुसार- शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रदेश पदाधिकारी श्रवण पुरोहित अपने चचेरे भाई रतन पुरोहित के साथ बाइक पर नापासर विवाह समारोह में जा रहे थे। रिडमलसर गांव के पास सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

दोनों भाई शिक्षक नेता

श्रवण से पहले उनके बड़े भाई भंवर पुरोहित भी राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रदेश महामंत्री रहे। भंवर पुरोहित का निधन बीमारी से हुआ था। इसके बाद श्रवण ने उनकी जिम्मेदारी संभाल ली। अब श्रवण की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में श्रवण के चचेरे भाई रतन की मौत हो गई। रतन भी बिजली का काम करता था।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *