तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा शांतिनिकेतन में इंटरनेशनल मेडिटेशन डे का आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा शांतिनिकेतन में इंटरनेशनल मेडिटेशन डे का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर , 21 दिसम्बर। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा शांतिनिकेतन में साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी एवं साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी के सानिध्य में प्रथम “इंटरनेशनल मेडिटेशन डे” के उपलक्ष्य में “प्रेक्षाध्यान कार्यशाला” का आयोजन किया गया। अध्यक्ष संजू लालाणी ने बताया कि इस कार्यशाला में बहनों और भाइयों को कई प्रकार के कायोत्सर्ग और प्रेक्षाध्यान के प्रयोग करवाए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साध्वी चरितार्थ प्रभा जी ने बताया कि जीवन में प्रेक्षाध्यान कायोत्सर्ग का क्या महत्व है । हमें प्रतिदिन अपने दिनचर्या में इसे शामिल करना चाहिए। जिससे व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकें। लंबे समय तक रहा हुआ तनाव व्यक्ति को मानसिक रूप से आघात करता है इसलिए हमें प्रेक्षाध्यान के द्वारा तनाव मुक्त जीवन जीना चाहिए। कार्यक्रम में लगभग 200 भाइयों एवं बहनों की उपस्थिति रहीं। आभार मंत्री मीनाक्षी आंचलिया द्वारा किया गया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *