तेरापंथ प्रीमियर लीग का खिताब ‘साहित्य रॉयल’ टीम ने जीता, आध्यात्म और ज्ञान का अनूठा संगम

तेरापंथ प्रीमियर लीग का खिताब 'साहित्य रॉयल' टीम ने जीता, आध्यात्म और ज्ञान का अनूठा संगम
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर, 14 अगस्त। तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) गंगाशहर द्वारा आयोजित तेरापंथ प्रीमियर लीग (TPL) — एक अद्वितीय एवं रोचक आध्यात्मिक प्रतियोगिता — का समापन 11 से 13 अगस्त तक शांतिनिकेतन प्रांगण में साध्वीश्री विशदप्रज्ञा जी और साध्वीश्री लब्धियशा जी के पावन सान्निध्य में हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में ज्ञान, पुरुषार्थ और टीम भावना का अनूठा संगम देखने को मिला।
आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले
तेयुप उपाध्यक्ष प्रथम एवं प्रतियोगिता प्रभारी देवेंद्र डागा ने बताया कि TPL में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। पहले दो दिनों में 12 लीग मैच खेले गए, जबकि 13 अगस्त को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। फाइनल में साहित्य रॉयल और प्रतिज्ञा वारियर्स आमने-सामने थे। कड़े संघर्ष के बाद धीरेन्द्र बोथरा के नेतृत्व में साहित्य रॉयल ने विजयी ट्रॉफी अपने नाम की। सभी प्रतिभागियों को तेयुप गंगाशहर द्वारा पुरस्कृत किया गया। विजेता, उपविजेता के साथ-साथ सभी मैचों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी दिए गए।
साध्वीवृंद का आशीर्वचन और योगदान
साध्वीश्री लब्धियशा जी ने तेयुप गंगाशहर की पूरी टीम, अंपायर और सभी सहयोगियों की जागरूकता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। साध्वीश्री विशदप्रज्ञा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरुषार्थ और भाग्य का यह सुंदर संगम सभी के ज्ञानवर्धन का कारण बना। साध्वीश्री विधिप्रभा जी का भी इस कार्यक्रम में विशेष श्रम और योगदान रहा, जिसके लिए वे भी साधुवाद की पात्र हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेयुप अध्यक्ष ललित राखेचा ने बताया कि निर्णायक के रूप में मनोज सेठिया और अशोक चोरड़िया ने सभी 15 मैचों में समयबद्धता और सजगता के साथ सटीक निर्णय दिए। स्कोरर के रूप में मांगीलाल बोथरा और मयंक सेठिया ने भी पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर तेरापंथी सभा, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान सहित सभी संघीय संस्थाओं को आमंत्रित किया गया था, जिनकी गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

तेयुप मंत्री मांगीलाल बोथरा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता से 10 दिन पूर्व सभी 96 प्रतिभागियों को 400 प्रश्नों का सेट स्वाध्याय के लिए प्रदान किया गया था। टीमों का गठन भी रोचक तरीके से किया गया, जिससे सभी में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहा। पूरे आयोजन में सहमंत्री कुलदीप छाजेड़, संगठन मंत्री रोहित बैद, मयंक सेठिया, गौतम चौपड़ा, दिनेश सोनी, मुकेश डागा, विपिन बोथरा, गौरव डागा, धीरज जैन, हिमांशु सिंगी, मयंक सिंगी सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। तेयुप उपाध्यक्ष देवेन्द्र डागा के सफल संचालन की सभी ने प्रशंसा की।
विजेताओं को मिला आशीर्वाद


विजेता साहित्य रॉयल टीम ने तेरापंथ भवन में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी के दर्शन किए। मुनि श्री ने सभी प्रतिभागियों को अध्यात्म के क्षेत्र में प्रगति करने की प्रेरणा दी और मंगलकामनाएं प्रदान कीं।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *