तमिलनाडु में ‘विजय’ राज, थलापति विजय को सरकार बनाने का न्योता, कल दोपहर 3 बजे शपथ ग्रहण

तमिलनाडु में 'विजय' राज, थलापति विजय को सरकार बनाने का न्योता, कल दोपहर 3 बजे शपथ ग्रहण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चेन्नई, 09 मई। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय और उनकी पार्टी टीवीके (TVK) ने तमाम राजनीतिक अड़चनों को पार करते हुए बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। शनिवार को आए ताजा घटनाक्रम के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने का आधिकारिक निमंत्रण दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, रविवार दोपहर 3:00 बजे विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बहुमत का जादुई आंकड़ा पार
234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता थी। चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली टीवीके ने अब कांग्रेस, वीसीके (VCK), सीपीआई और सीपीएम जैसे सहयोगी दलों के समर्थन से 118 के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। समर्थन मिलने के बाद राज्यपाल ने विजय को राजभवन बुलाया और सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू की।

pop ronak

 

हाई-वोल्टेज ड्रामा और नई रणनीति
पिछले कुछ घंटों में तमिलनाडु की राजनीति किसी फिल्म थ्रिलर जैसी नजर आई। शुरुआत में स्पष्ट बहुमत न होने के कारण राज्यपाल ने मंजूरी नहीं दी थी, जिसके बाद टीवीके कैंप में फ्लोर टेस्ट (बहुमत साबित करना) को लेकर रणनीति तैयार हुई। विजय लगातार निर्दलीय विधायकों और अन्य सहयोगियों के संपर्क में रहे। दूसरी तरफ, डीएमके और एआईएडीएमके के बीच गोदी मीडिया की समझौते की अटकलों ने भी माहौल को गरमा दिया था।

समर्थकों में भारी उत्साह
विजय को निमंत्रण मिलने की खबर के बाद पूरे राज्य में जश्न का माहौल है। वीसीके कार्यालय और टीवीके मुख्यालय के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक जुटने लगे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह तमिलनाडु के इतिहास में एक बड़ा बदलाव है, जहां एक नई पार्टी ने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के दिग्गजों को कड़ी चुनौती देकर सत्ता हासिल की है।

 

sesumo school
sjps