शिवबाड़ी में 25वीं गीता श्लोक स्मरण परीक्षा का समापन

शिवबाड़ी में 25वीं गीता श्लोक स्मरण परीक्षा का समापन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • स्वामी विमर्शानंदगिरि महाराज बोले- गीता के श्लोकों में मन को एकाग्र करने की शक्ति

बीकानेर, 22 नवम्बर। मानव प्रबोधन प्रन्यास के तत्वावधान में श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ शिवबाड़ी में 25वीं गीता श्लोक स्मरण परीक्षा का समापन हो गया। यह आयोजन परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी श्री संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से तथा शिवमठ अधिष्ठाता स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज ने कहा कि गीता के श्लोकों में मंत्रात्मक शक्ति है और विद्यार्थी जीवन में इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। जो विद्यार्थी प्रतिदिन गीता के श्लोकों का स्मरण करते हैं, उनका मन एकाग्र होता जाता है तथा चित्त में शुद्धि आती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परीक्षा की जानकारी देते हुए स्वामी जी महाराज ने बताया कि विद्यार्थियों के श्लोक उच्चारण से संपूर्ण परिसर गीता के श्लोकों से गूंज उठा। परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों ने श्लोकों को अर्थ सहित कंठस्थ करके सुनाया, जबकि कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों ने श्लोकों को अर्थ सहित कंठस्थ करके लिखा। निर्धारित पाठ्यक्रम में जितने श्लोक विद्यार्थियों ने अर्थ सहित सही सुनाए या लिखे, उसी आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया गया, जिसके तहत प्रत्येक सही श्लोक पर 10 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। इस परीक्षा में 55 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि 25वीं गीता श्लोक स्मरण परीक्षा का द्वितीय चरण शनिवार, 14 दिसंबर को नोखा में आयोजित किया जाएगा। आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न वर्गों के लिए चल वैजयंती प्रदान की जाएगी, जिनमें शिशु वर्ग (कक्षा 4-5) के लिए श्रीबृजबिहारी लाल एवं श्रीमती राजरानी सक्सेना स्मृति चल वैजयन्ती, कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6-8) के लिए श्रीआशुकरण गोस्वामी स्मृति चल वैजयन्ती, उप-वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9-10) के लिए श्रीभानुप्रकाश शर्मा (सैशन जज) स्मृति चल वैजयन्ती, वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 11-12) के लिए श्रीशान्तिलाल बोहरा (फलौदी) स्मृति चल वैजयन्ती तथा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के लिए श्रीरिद्धकरण सोनी ‘विरेश’ स्मृति चल वैजयन्ती एक वर्ष के लिए दी जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में प्रन्यास के न्यासीगण, गीता प्रभारी, कार्यकर्ताओं और संवित् तरुणायन टीम का सहयोग रहा।

Bikaner News, Shivbari Bikaner, Gita Shlok Exam, Manav Prabodhan Pranyas, Swami Vimarshanandgiri Maharaj, Nokha News, Bikaner News, Shivbari Bikaner, Geeta Shlok Exam, Manav Prabodhan Pranyas, Thar Express News ,

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *