₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना का 27वाँ सेवा सप्ताह संपन्न, नवरात्रि स्थापना पर गौवंश को कराया गया पौष्टिक आहार का वितरण
₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना का 27वाँ सेवा सप्ताह संपन्न, नवरात्रि स्थापना पर गौवंश को कराया गया पौष्टिक आहार का वितरण

- छोटी-सी राशि, बड़ा सेवा भाव’ का संदेश, नियमित निष्काम सेवा जारी रखने का लिया गया संकल्प
बीकानेर, 11 अक्टूबर । ‘₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना’ के तहत सेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 27वाँ सेवा सप्ताह रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिवस पर अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर जयपुर-जोधपुर बाईपास स्थित नोखा रोड पर स्थित उदय राम जी यादव गौशाला में मूक, लाचार, दृष्टिबाधित एवं अन्य जरूरतमंद गौवंश हेतु पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।


शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित इस सेवा कार्य में गौतम पुगलिया, मुकेश जांगिड़, राजेश बोथरा, पुखराज लालानी, विजय बोथरा और सीए विनोद पारख सहित अनेक सेवा साथियों ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभाई।


नियमित निष्काम सेवा का संकल्प
इस अवसर पर सेवा साथी मुकेश जांगिड़ ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के किसी भी वर्ग का व्यक्ति मात्र ₹1/- प्रतिदिन का सहयोग देकर इस पवित्र सेवा प्रकल्प से जुड़ सकता है। मूक गौवंश की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, इसलिए सभी को इस अभियान से जुड़कर अपना योगदान देना चाहिए।
आयोजकों ने आने वाले समय में भी इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाकर नियमित रूप से निष्काम सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया, जिससे समाज में सद्भाव और मानवीय संवेदना का संदेश प्रसारित हो सके। “छोटी-सी राशि, बड़ा सेवा भाव” के इस अभियान में सभी सहयोगियों ने सेवा का लाभ प्राप्त कर आयोजन को सुदृढ़ एवं प्रेरणास्पद बनाया।
