श्री अखिल भारतवर्षीय जैन समता युवा संघ ने किया 69 प्रतिभाओं का सम्मान

श्री अखिल भारतवर्षीय जैन समता युवा संघ ने किया 69 प्रतिभाओं का सम्मान
quicjZaps 15 sept 2025
  • साधुमार्गी जैन संघ का 64वां वार्षिक अधिवेशन बीकानेर में रविवार से; देशभर से जुटे श्रद्धालु

बीकानेर, 10 अक्टूबर । श्री अखिल भारतवर्षीय जैन समता युवा संघ की ओर से शनिवार को गंगाशहर स्थित डागा पैलेस परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के दिल्ली, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित विभिन्न प्रांतों के 69 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सी.ए., सी.एस., एम.बी.बी.एस. और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह में साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी, मंत्री सुरेश बच्छावत, महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंचल सांखला, महामंत्री प्रीति डागा, समता युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित बम्ब, मंत्री सुमित दस्साणी तथा अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। स्वागत भाषण दीपक कंठालिया ने दिया। इस अवसर पर काव्या सहलोत, सुजन जैन, लव्य पिछोलिया, कविता पींचा, समेकित नाहर एवं शशांक गीडिया सहित अनेक प्रतिभाओं ने विचार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय देव, गुरु और धर्म की कृपा को दिया।

pop ronak

साधुमार्गी जैन संघ का 64वां वार्षिक अधिवेशन आज से
दूसरी ओर, श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ का 64वां वार्षिक अधिवेशन, कार्यसमिति की बैठक एवं वार्षिक आम सभा 11 से 13 अक्टूबर तक गंगाशहर मार्ग स्थित आदिनाथ भवन और सम्पत पैलेस में आयोजित होगी। आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के आशीर्वाद तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी की अध्यक्षता में आयोजित इस महोत्सव में भाग लेने के लिए देशभर से श्रावक-श्राविकाएं बीकानेर पहुँचे हैं।

संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुरेश बच्छावत एवं महिला समिति की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति डागा ने बताया कि 11 अक्टूबर को आदिनाथ भवन व सम्पत पैलेस में कार्यसमिति की बैठकें तथा वार्षिक आम सभा आयोजित होंगी। अधिवेशन के दौरान बीकानेर साधुमार्गी महिला समिति को ‘गवरा शौर्य’ पुरस्कार तथा बीकानेर साधुमार्गी जैन सेवा समिति को ‘श्रेष्ठ शासन सेवा’ का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। 12 व 13 अक्टूबर को संयुक्त अधिवेशन के सत्र आयोजित होंगे।