एक सप्ताह बाद घर संभाला, गायब थे सोने चांदी के आभूषण

परिवार विवाह में गया, पीछे से चोरी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • परिवार विवाह में गया, पीछे से चोरी

बीकानेर , 6 फ़रवरी। बीकानेर के वृंदावन एन्क्लेव , जयपुर रोड़ स्थित एक घर में चोरी हो गई। मकान मालिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने गए हुए थे और एक सप्ताह तक घर को नहीं संभाला। ऐसे में चोरों ने आराम से चोरी का काफी सामान निकाल लिया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी का खुलासा हो सके।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वृंदावन एन्क्लेव के फेज वन में रहने वाले भागीरथ सिंह खीचड़ ने इस संबंध में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया है। खीचड़ ने पुलिस को बताया कि वो 25 जनवरी को रिश्तेदार के विवाह में हिस्सा लेने गांव चला गया था। इसके बाद दो फरवरी को वापस लौटे। घर में घुसते ही देखा कि सभी कमरों के गेट खुले हैं, ताले टूटे हुए पड़े हैं। ऐसे में कीमती सामान को संभाला तो वो भी गायब थे। चोरों ने पिछले दिनों में घर के ताले तोड़कर चोरी की है। चोर सोने और चांदी के आभूषण ले गए। इसमें विक्टोरियन चांदी के आठ नग चोरी हो गए। इसके अलावा दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, तीन पायल की जोड़ियां चोरी हुई है। इसके अलावा बारह हजार नगद भी ले गए। ये रुपए भी अलमारी में रखे हुए थे। चोरों ने सभी लोहे की अलमारियों के भी ताले तोड़ दिए। अब पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोरी 29 जनवरी की रात होने की आशंका जताई जा रही है।

pop ronak

कैफे में भी चोरी

जयनारायण व्यास कॉलोनी में ही एक कैफे में भी चोरी का मामला सामने आया है। अरुण कुमार मोदी ने इस आशय का मामला दर्ज कराया है, जिसमें मशीन चोरी का आरोप अज्ञात व्यक्ति पर लगाया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *