झझू गांव में महिला को मारकर फंदे पर टांग दिया मृतक के पिता ने ससुरवालों को बताया हत्यारा

बीच बाजार घर में घुसकर लाखों के जेवर लूटे
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

परेशान होकर पीहर चली गई, ससुराल वाले कुछ दिन पहले ही वापस ले गए, अब मिली लाश

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर\झझू , 9 अप्रैल। बीकानेर के कोलायत में एक महिला का शव फंदे से लटका मिलने के बाद विवाद बढ़ गया है। पीहर पक्ष का कहना है कि पति सहित ससुराल के कई सदस्यों ने मिलकर मारा और बाद में फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोलायत के झझू गांव की है।

pop ronak

मंगलवार सुबह झझू गांव में रहने वाले मेघराज की पत्नी रेखा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। देर रात मेघराज के भाई ने रेखा के घर फोन करके सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। श्रीडूंगरगढ़ में रहने वाले रेखा के पिता संतोश भार्गव तुरंत परिजनों के साथ झझु गांव पहुंचे। जहां बेटी को देखने के बाद आरोप लगाया कि फांसी लगाने जैसे कोई दृश्य नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी रेखा की हत्या कर दी और बाद में शव पंखें पर लटका दिया। ये भी आरोप लगाया कि पति मेघराज लगातार शराब पीता है। उसके देवर रवि, रामलाल, जेठ सीताराम लंबे समय से रेखा के साथ मारपीट करते थे।

घटना की जानकारी मिलने पर कोलायत पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाधिकारी लखविंद्र के निर्देश पर शव को कोलायत के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *