नागौरी तेलियान विकास समिति का तीसरा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
नागौरी तेलियान विकास समिति का तीसरा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न


140 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित


बीकानेर , 24 अगस्त । नागौरी तेलियान विकास समिति, बीकानेर द्वारा आयोजित तीसरा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह स्थानीय हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट सभागार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की 140 से अधिक उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।


विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मान
समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सैय्यद अनवर अली ने की। समारोह में पूर्व आर.ए.एस. अधिकारी ए. एच. गौरी, पूर्व उप महापौर मोहम्मद हारून राठौड़, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा, आर.ए.एस. चयनित मुबीना खान, सहायक प्रोफेसर डॉ. जावेद हुसैन, एसोसिएट प्रोफेसर बरकत अली राठौड़ तथा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिढ़ा बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
शिक्षा और समाज विकास पर रहा जोर
समिति के संस्थापक सदस्य सिकंदर राठौड़ और अमीर वली मोहम्मद ग़ौरी रज़वी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना तथा युवाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि कर उन्हें आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम का सफल संचालन सैय्यद ताहिर एवं सैय्यद मकबूल खान द्वारा किया गया। अंत में सरपरस्त नज़ीर मोहम्मद गौरी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
