बीकानेर शहर के अनेक क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होगी

न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर मरम्मत कार्य के चलते बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में कल जलापूर्ति रहेगी आंशिक बाधित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • शहर के अन्दरूनी क्षेत्रों में 18 मई को बाधित रहेगी जलापूर्ति, अब 19 को आएगा पानी

बीकानेर , 17 मई। गर्मी अपने चरम पर और जलदाय विभाग इसी दौरान जलापूर्ति बंद करने की तैयारी कर चुका है। विभाग ने बीकानेर शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में वाटर सप्लाई नहीं होने की जानकारी दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विभाग का कहना है कि पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए शोभासर फिल्टर प्लांट स्थित रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन व स्वच्छ जल पम्पिंग स्टेशन पर स्थापित मोटर पंप की सामयिक मरम्मत का कार्य 18 मई को किया जाएगा। अधिशासी अभियंता विनय कुमार जैन ने बताया कि इस दिन सुबह 6 से मध्य रात्रि 12 बजे तक शोभासर जलाशय से जुड़े विभिन्न स्थानों में पेयजल आपूर्ति पूर्णतया बाधित रहेगी। उन्नीस मई से पूर्ववत नियमित जलापूर्ति की जाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

भीषण गर्मी आते ही पानी और बिजली विभाग काे उसी वक्त मरम्मत की याद आती है जब गर्मी और लू पीक पर हाेती है। कुछ दिन पहले तक माैसम सही था पर तब पंपिंग स्टेशन की मरम्मत नहीं हुई लेकिन जैसे ही तापमान 44 डिग्री पार हाे गया। पानी की जरूरत बढ़ गई ताे अब मरम्मत शुरू हाे गई। पीएचईडी ने भी 18 मई काे शाेभासर जलाशय से शटडाउन लेने का निर्णय किया है।

यह क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

नया शहर जोन: लोडा मोडा बगीची जलापूर्ति, हरिजन बस्ती, नत्थूसर बास, चाैखूंटी-प्रथम/द्वितीय/पूगल रोड, जवाहर नगर, बंगला नगर।
लक्ष्मीनाथ मंदिर जोन: लुहारों को मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, चौधरी कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड नं.5, सिंधिया चौक।
नत्थूसर जोन: धर्म नगर द्वार, स्वामी मोहल्ला, बी.के स्कूल कहते, पारीक चौक, सोनगिरी कुआं, दाऊजी मन्दिर, पाबू बारी, भट्टोलाई, बिश्नोई मोहल्ला, रामदेव पार्क, ब्रह्म बगीची, जनता प्याऊ, श्रीरामसर, धरणीधर क्षेत्र।
गंगाशहर जोन: अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर, श्रीरामसर, बंगलानगर, सालमनाथ धोरा टंकी क्षेत्र, किसमीदेसर, भीनासर, सुजानदेसर, खारिया कुआं, चौधरी कॉलोनी।
मुक्ताप्रसाद नगर जोन: सर्वोदय बस्ती सभी सैक्टर।
रामपुरा जोन: सम्पूर्ण क्षेत्र।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *