आज से सर्दी में थोड़ी राहत मिलेगी, 21 को संभाग में बारिश की उम्मीद

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीस जनवरी तक बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा

बीकानेर , 18 जनवरी। बीकानेर में शनिवार से मौसम में बदलाव का अहसास किया जा सकता है। आज से तीन दिन मौसम शुष्क रह सकता है और 21 जनवरी को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के सही साबित होने पर सर्दी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल बीती रात बीकानेर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन सर्दी का अहसास इससे भी कम तापमान का रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विभाग ने शुक्रवार रात जारी पूर्वानुमान में कहा है कि 18 से 20 जनवरी तक बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान भी कुछ आगे बढ़ सकता है। फिलहाल बीकानेर में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद भी सर्दी ज्यादा है। अहसास पांच डिग्री सेल्सियस या इससे भी कम का है। दरअसल, हवा में ठंडक और गलन ने सर्दी बढ़ा दी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

लूणकरनसर में तापमान बीकानेर से भी कम है। लूणकरनसर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी की शुरूआत से ही बीकानेर के बजाय लूणकरनसर में सर्दी ज्यादा रही है। बारिश भी बीकानेर के बजाय लूणकरनसर में ज्यादा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बीकानेर में 21 जनवरी को बारिश की उम्मीद जताई गई है। संभाग के बीकानेर और चूरू में ही बारिश होने की उम्मीद है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में 21 जनवरी से एक बार फिर सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *