बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर महिला ने 1-करोड़ मांगे

बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर महिला ने 1-करोड़ मांगे
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • रेप केस में फंसाने की धमकी, 10 लाख रुपए वसूले; मकान की भी डिमांड की

जयपुर , 18 जनवरी। जयपुर में एक बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलर युवती ने 1 करोड़ रुपए की डिमांड की। ब्रह्मपुरी थाने में बिजनेसमैन की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई हबीब खान कर रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस ने बताया- ब्रह्मपुरी निवासी 31 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके पति का नगीनों का बिजनेस है। पिछले काफी दिनों से परेशान होते देखकर पति से पूछने पर युवती के ब्लैकमेल करने का पता चला। करीब एक साल पहले शीला (बदला हुआ नाम) ने जॉब के बहाने पति से कॉन्टैक्ट किया था। धीरे-धीरे मिलने-जुलने के साथ वॉट्सऐप पर मैसेज पर बात करना शुरू कर दिया। साथ घूमने जाने पर फोटो खींचने के साथ प्यार के जाल में फांस लिया। फोटोज व चैटिंग के आधार पर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हनी ट्रेप में फंसाने की धमकी

हनी ट्रेप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर वसूल लिए। इसके बाद आदर्श नगर इलाके में मकान दिलाने की डिमांड की। डिमांड पूरी नहीं करने पर रेप केस दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद कॉल कर धमकाने लगी। एक करोड़ रुपए में समझौता करने की कहकर 70 लाख में राजी हो गई। फाइनल 50 लाख रुपए में समझौता करने की कहा। डिमांड पूरी नहीं करने पर धमकी दी कि अब तो पैसे भी लूंगी, बदनाम भी करुंगी, मकान भी लूंगी, तब ही मुकदमा वापस लूंगी। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज करवाया।

युवती ने भी रेप का केस दर्ज करवा रखा

एसआई हबीब खान का कहना है- शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपी युवती की ओर से किसी पुलिस स्टेशन में रेप केस दर्ज करवाया गया है, उसकी जानकारी की जा रही है। रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *